टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड राजभवन का निर्माण सन 1930 में अंग्रेज हुकूमत में शुरू हुआ था। उस समय एकीकृत बिहार का ग्रीष्मकालीन राजधानी रांची हुआ करता था। आज भी रांची पहाड़ी से रांची हिल का अनुभव किया जा सकता है। राजभवन क्षेत्र 52 एकड़ में फैला हुआ है। ये रांची का विशेष ऐतिहासिक प्रांगण एवं इमारत है।
इस प्रागंण में चार पार्क जो अलग-अलग नाम से जाना जाता है। इस प्रांगण कुछ खास पेड़, करीब 1700 प्रकार का गुलाब और बहुत प्रकार अन्य फूल और पौधे आश्चर्यचकित कर देता है। बहुत ही मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है जो रांची में और कहीं नहीं है।
हमें दिये गये समय में इस ऐतिहासिक धरोहर जरूर देखना चाहिए। राज भवन झारखंड राज्य को विरासत में मिला है। हालांकि अंग्रेजों के जाने के बाद ये भवन सुना ही था, लेकिन इस प्रांगण का की सुरक्षा और रख रखाव कायम रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse