अब कल्पना चलायेंगी हेमन्त सोरेन का फेसबुक और ट्विटर (एक्स)

 

  • हेमंत सोरेन के आधिकारिक ट्विटर और FB अकाउंट को अब पत्नी कल्पना सोरेन करेगी मैनेज

टीम एबीएन, रांची। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि हेमंत सोरेन का ट्विटर और फेसबुक अकाउंट अब उनकी पत्नी कल्पना सोरेन मैनेज करेंगी। 

हेमंत सोरेन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के प्रोफाइल स्टेटस पर लिखा हुआ है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष सह बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हू और बाबा साहब के शिष्य हेमंत सोरेन के खाते का संचालन पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन करती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अकाउंट को पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा मैनेज किया जा रहा है।

वहीं, कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर भी ऐलान कर दिया है कि जब तक झारखण्डी योद्धा हेमंत सोरेन जी केंद्र सरकार और बीजेपी के षड्यंत्र को परास्त कर हम सब के बीच नहीं आ जाते, तब तक उनका यह एकाउंट, मेरे यानी उनकी जीवन साथी कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा चलाया जायेगा। 

हमारे वीर पुरुखों ने अन्याय और दमन के खिलाफ हूल और उलगुलान किया था, अब फिर वह वक्त आ गया है। आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद पूर्व की भांति बना रहे।लड़े हैं, लड़ेंगे! जीते हैं, जीतेंगे! जय जोहार! जय झारखण्ड!

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse