टीम एबीएन, रांची। सोमवार को मारवाड़ी कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय गंगा प्रसाद बुधिया की 120वीं जयंती कॉलेज परिसर में मनायी गयी।
सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार जी ने कहा की आज के समय में गंगा बाबू के जीवन से शिक्षा लेकर काम करने की प्रेरणा लेने के लिए ही हमलोग उनकी जयंती मना रहे हैं।
सादा जीवन उच्च विचार की भावना से उन्होंने इस कॉलेज का निर्माण कराया, जिससे 18 हजार छात्र छात्रा पड़ रहे है, इस कॉलेज में झारखंड के सब से अधिक नामांकन के आवेदन आते है, यहां से पढ़े लोग पूरे विश्व में कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं।
एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने अपने संदेश के माध्यम से कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि हमलोग सृजन शील समाज सेवी गंगा प्रसाद बुधिया द्वारा स्थापित महाविद्यालय में पढ़ने का अवसर मिला।मारवाड़ी शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार बंका, कन्या पाठ शाला के सचिव वेद प्रकाश बागला ने अपने उद्गार व्यक्त किये एवं विश्वनाथ नरसरिया ने संचालन किया।
इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉक्टर आर आर शर्मा, डॉ रोनाल्ड खालको, डॉ उमेश कुमार, डॉ राजीव रजक, डॉ एम सारंगी, अनुभव चक्रवर्ती महोदय सहित कई लोगों ने गंगा बाबू के सत कार्यों की चर्चा की एवं उन्हें जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। एलुमनाई एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता एवम शुभम मंत्री ने कॉलेज के प्राचार्य, बुधिया परिवार की वरिष्ठ महिला शारदा बुधिया एवम अरुण बुधिया को अंगवस्त्र देकर कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बसंत मित्तल, पवन मंत्री, कृपाल सिंह, हरबिंदर सलूजा, सुरेश जैन, मनोज चौधरी,पवन शर्मा, सतपाल सलूजा उर्फ गुड्डी, शिव शंकर साबू, नरेंद्र लखोटिया, विष्णु कांत खेमका, सुरेश चंद अग्रवाल, ओ पी लाल, महावीर महेश्वरी, सुनीता जैन, रजनी बुधिया, राजेंद्र अग्रवाल सहित भरी संख्या में समाज के लोग एवम छात्र छात्रा उपस्थित थे।
सब ने अपने अपने उद्गार व्यक्त कर सृजन शील गंगा प्रसाद बुधिया जी के वृहद सामाजिक जीवन पर प्रकाश डाला, मनोज रूईया ने कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने में भरपूर मेहनत की। इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवक भी भारी संख्या में मौजूद थे।
वे भी अपने से ज्यादा समाज के लिए सोच कर काम करने वाले गंगा बाबू के जीवन से प्रेरणा मिली। उन्होंने उनके आदर्श को जीवन में अपने एवं प्रचारित करने कि शपथ ली। उक्त जानकारी मारवाडी शिक्षा ट्रस्ट के सचिव अरुण कुमार बुधिया (94311 08946) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse