टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने की संभावना है। सरकार ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मंत्री व विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सरकार 23 से सत्र बुलाने पर विचार कर रही है।
विधानसभा का बजट सत्र नौ फरवरी से होनेवाला था। इसे राज्यपाल के आदेश के बाद विलोपित कर दिया गया है। ऐसे में सत्र के लिए 14 दिन का समय चाहिए।
सरकार सभी प्रावधान को ध्यान में रखते हुए इस पर विचार कर रही है। इससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार हो जाने की भी संभावना है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse