टीम एबीएन, रांची। 2 फरवरी को 1500 लोग आस्था स्पेशल ट्रेन से श्री अयोध्याधाम रामजन्मभूमि मंदिर तीर्थ के लिए रांची से गये थे। 3 फरवरी को ट्रेन श्री अयोध्या धाम पहुंची। 3 और 4 फरवरी को वहां सभी लोग सरयू नदी, हनुमान गढ़ी, श्रीरामजन्म भूमि दर्शन किये और अयोध्या क्षेत्र भ्रमण कर वापस रांची लौटे। यहां पहुंची पूरा स्टेशन परिसर जय जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
यात्रा प्रमुख रंगनाथ महतो विहीप प्रांत सह मंत्री ने बताया कि ट्रेन के अन्दर भी कोई जय जय श्रीराम के जयकारे लगा रहा था, तो कोई हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ रहा था, सभी लोग श्री राम जन्मभूमि मन्दिर दर्शन के उत्सव के साथ इस तीर्थ क्षेत्र भ्रमण में गये थे। राम भक्तों की टोली में महिला-पुरुष बुजुर्ग सभी शामिल थे। श्री महतो ने बताया कि यह सफर बहुत अच्छा रहा है। अयोध्या पहुंचने के लिए रेलवे ने ये बहुत अच्छी सुविधा दी है।
यहां से लेकर अयोध्या तक स्वागत देखकर मन प्रफुल्लित है। श्री मिथलेश्वर मिश्र प्रान्त सामाजिक संस्था प्रमुख ने बताया कि प्रभु राम के दर्शन से जीवन धन्य हो गया। हमारे जीवन में यह अमृत पल आया और हम मन्दिर का दर्शन कर पाये। श्री मिश्र ने रेलवे को धन्यवाद देते हुए कहां की उनके तरफ से यह बहुत अच्छी व्यवस्था दी गयी थी।
इस दौरान किसी भी यात्री को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है.लगभग 1500 यात्री ट्रेन से अयोध्या से यात्रा कर वापस पहुंचे हैं। इस यात्रा में विश्व हिंदू परिषद्, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय मजदूर संघ, अधिवक्ता परिषद, लघु उद्योग, वनवासी कल्याण केन्द्र, विद्या भारती, दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति एवं अन्य आयाम के लोग इस दर्शन में शामिल हुए।
विहिप प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रान्त करवाह संजय कुमार, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य राकेश लाल, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल, प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन, अरविन्द सिंह, कमलेश सिंह, मनोज चंद्रवंशी, रेणु अग्रवाल, विभाग मंत्री कृष्ण कुमार झा, रवि शंकर राय, कैलाश केसरी, चंद्रदीप दुबे, अमर प्रसाद, विनय कुशवाहा, जनार्दन पांडे, छोटू वर्मा, रामेश्वर दयाल एवं अन्य कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल थे। उक्त जानकारी विहिप के प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन (93344 33338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse