कोडरमा : फर्जी विज्ञापन के जरिए एक 1 लाख 20 हजार की ठगी

 

  • लोन दिलाने के नाम पर लोगों से करते थे ठगी
  • नौ आरोपियों को कोडरमा पुलिए ने किया गिरफ्तार

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा में बिहार और कर्नाटक के साइबर अपराधी मिलकर धनी फाइनेंस लिमिटेड के नाम पर ठगी करने वाले 9 अपराधियों को कोडरमा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी जिले में करीब 4 महीने से लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को झांसा में लेकर ठगी कर रहे थे। 

गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के नालंदा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र स्थित बाउरी निवासी कमलेश कुमार पासवान, कतरीसराय थाना क्षेत्र स्थित कतरी सराय निवासी अजीत पासवान, अनिल पासवान, पप्पू पासवान, सारे थाना क्षेत्र स्थित पिपरापुर निवासी भरत कुमार, कर्नाटक के मैसूर जिला के सुब्रह्मण्यमपुर थाना क्षेत्र स्थित बेंगलुरू निवासी मुरली, बसंत, के ज्वाइस और मुरूकिरण के नाम शामिल हैं। आरोपियों के पास से 22 मोबाइल, 32 सिम कार्ड, 115 कूपन, एक आधार कार्ड ,एक पैन कार्ड और एक लाख 20 हजार रुपये नगद प्राप्त हुए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि साइबर अपराधियों का एक गिरोह कोडरमा थाना क्षेत्र के दुधी माटी में सक्रिय होकर धनी फाइनेंस लिमिटेड से लोन दिलाने के नाम पर लोगों को झांसी में लेकर उनसे पैसों की ठगी कर रहा है। सूचना पर कोडरमा एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस की विशेष टीम छापामारी करते हुए गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि इन लोगों ने मेटा ऐड एप्प का प्रयोग कर धनी फाइनेंस लिमिटेड का फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया में डालते थे, जिसे देखकर लोग इनके प्रलोभन में आ जाते थ। इसके बाद गिरोह के लोग लोन की स्वीकृति के लिए प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठगी करते थे। बरामद मोबाइल फोन की जांच करने पर उनकी मोबाइल फोन में कई सारे लोगों से ऐसे ही ठगी करने की जानकारी पुलिस को मिली है। 

इस संदर्भ में कोडरमा थाना में कांड संख्या 18/24 के तहत आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गयी है। छापामारी दल में एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर, थाना प्रभारी द्वारिका राम, कुंदन कुमार, ऋषिकेश कुमार सिन्हा, लव कुमार और कोडरमा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse