लापुंग के लालगंज ग्राम में निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर आयोजित

 

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) द्वारा ग्राम -लालगंज , लापुंग, रांची के राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय भवन में एक निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर लगाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक अध्यक्ष परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम एवं वर्तमान अध्यक्ष परमपूज्य संभव राम के तस्वीर की विधिवत आरती-पूजन के साथ की गयी। शिविर में रांची के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एसएन सिन्हा, डॉ रंजन नारायण, डॉ शंकर रंजन, डॉ रोहित सिंह के साथ लापुंग ब्लॉक सीएचसी से डॉ प्रियंका कुमारी ने चिकित्सीय सेवा उपलब्ध की। शिविर में ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन एवं ब्लड प्रेशर की जांच सुविधा भी उपब्ध कराई गयी, जिसमें सीएचसी लापुंग से प्रदुमन सिंह, शरत कुमार यादव, श्रवण सिंह, सिमसुन केरकेट्टा, सबिता कुमारी, शशि चेर्माको ने सेवा प्रदान की।

चिकित्सा शिविर प्रातः 10 बजे से संध्या 4 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर में डोम्बा एवं आसपास के गांवों से लगभग 174 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवा दी गयी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रविन्द्र साहु, भानु प्रताप नाथ शाहदेव, चरकु साहु, राजेन्द्र साहु, विकास नाग, सौरभ कुमार, नितेश साहु, गजेन्द्र साहु एवं शशि साहु का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

शिविर में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची की तरफ से राधेश्याम सिंह, आनंद सिंह, आशुतोष कुमार, सुनील साहु, उदय नारायण पाण्डेय, प्रशान्त सिन्हा, सौरभ चौधरी, दक्ष कुमार, जय शंकर कुमार, अंजनी सिंह, सुधीर कुमार साहु, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, अमित तिवारी के साथ लगभग 40 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse