बेरमो /गोमिया। झामुमो गोमिया प्रखंड कमेटी की एक बैठक स्वांग दछिणी पंचायत के पंचायत सचिवालय में प्रखंड अध्यक्ष लूदू मांझी की अध्यक्षता में की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष गिरधारी महतो ने कहा कि केंद्रीय कमिटी के निर्देशानुसार आज गोमियां प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया, ताकि पार्टी के तमाम पदाधिकारी क्षेत्र में जाकर पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाते हुए पार्टी और संगठन को मजबूत करें। बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार करते हुए आठ उपाध्यक्ष, छह उप सचिव, चार संगठन मंत्री, तीन संगठन सचिव, तीन मीडिया प्रभारी, दो सोशल मीडिया प्रभारी, तीन प्रखंड प्रवक्ता एवं दस सलाहकार समिति सदस्य का चयन किया गया। मौके पर प्रखंड सचिव बंटी उरांव, लेखराज चौहान, घनश्याम महतो, गणेश यादव, शंभू यादव, अमित पासवान, हीरा लाल बेसरा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse