एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे के दूसरे दिन रविवार को गुवाहाटी के खानापारा वेटनरी फील्ड में पहुंचे। यहां पीएम ने 11,600 करोड़ रुपए के परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम ने यहां विशाल जनसभा को संबोधित किया।
पीएम ने जनता से कहा कि जिन परियोजनाओं की आज उन्होंने नींव रखी है, उनसे आने वाले समय में काफी रोजगार बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास और विरासत हमारी सरकार की नीति है। असम में डबल इंजन की सरकार सिर्फ विकास की नीति पर काम करती है।
इससे पहले पीएम मोदी के यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में पहुंची भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी सभी का हाथ हिलाकर उनका धन्यवाद किया। लोग उनकी एक झलक देखने के लिए ललायित दिखे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम को असम के दो दिवसीय यात्रा पर गुवाहाटी पहुंचे थे, जहां पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्वोत्तर का सबसे हितैषी प्रधानमंत्री माना जाता है। वे मां कामाख्या कॉरडोर का भी शिलान्यास करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse