देवघर : गहरे गुलाबी रंग की धोती और कंधे पर अंगोछा में खूब जंच रहे थे राहुल गांधी

 

राहुल गांधी ने देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। राहुल गांधी देवघर में हैं। शनिवार को उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में वे देवघर पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत देवघर पहुंचे। देवघर के बाबा मंदिर में राहुल गांधी ने शिवलिंग पर जलार्पण किया और पूरे विधी विधान से पूजा अर्चना की। 

राहुल गांधी अपने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। पूजा के दौरान राहुल गांधी ने गहरे गुलाबी रंग की धोती पहन रखी थी। 

इसके अलावा उन्होंने कंधे पर अंगोछा भी रखा था। पूजा के दौरान उनके ललाट पर चंदन का लेप लगा हुआ था। गर्भ गृह में उन्होंने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की और शिवलिंग पर जलार्पण किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse