दूसरा टेस्ट : दूसरे दिन भारत को 171 रन की बढ़त

 

दूसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में भारत का स्कोर 28/0; टीम इंडिया को 171 रन की बढ़त 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिये हैं। 

इससे पहले भारत ने यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की मदद से पहली पारी में 396 रन बनाये। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 253 रन ही बना पायी और पहली पारी में भारत को 143 रन की बढ़त मिली है। जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लिये। 

भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने खेल समाप्ति के समय दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिये थे। यशस्वी जायसवाल 15 और कप्तान रोहित शर्मा 13 रन बनाकर नाबाद थे। 

इससे पहले इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 253 रन पर सिमट गयी थी। भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे। इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 143 रन की बढ़त हासिल हो गयी थी। अब यह बढ़त दूसरी पारी में 171 रनों की हो गयी है। 

इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर सिमट गई है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 143 रन की बढ़त ली है। जसप्रीत बुमराह ने जेम्स एंडरसन को आउट कर इंग्लैंड की पारी समाप्त की। इस मैच में यह उनकी छठी सफलता रही। उनके अलावा कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिये। 

अक्षर पटेल को एक विकेट मिला। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 76 रन जैक क्राउली ने बनाये। उनके अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। 47 रन बनाने वाले बेन स्टोक्स टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। 

पहली पारी में भारत ने यशस्वी जायसवाल के 209 रनों की बदौलत 396 रन बनाए थे। इसी वजह से पहली पारी में भारत को 143 रन की बढ़त मिली है, जो कि इस मैच में निर्णायक साबित हो सकती है। हालांकि, इसके लिए भारत को तीसरे दिन तीनों सत्र में बल्लेबाजी करनी होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse