JSSC घेराव मामले में 15 नामजद सहित 3-4 हजार अज्ञात पर प्राथमिकी

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, नामकुम, रांची। JSSC CGL 2024 की परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक मामले में बीते 31 जनवरी को आयोग के सामने प्रदर्शन कर रहे 15 नामजद सहित तीन से चार हजार लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्रदर्शनकारियों ने आयोग के कार्यालय का घेराव कर सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया था। प्राथमिकी नामकुम थाना में पदस्थापित पुअनि रवि केशरी के बयान पर दर्ज की गयी है।

झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो, मनोज यादव, प्रेम नायक, महेंद्र प्रसाद, लक्की रामू, संजय मेहता, रविंद्र महतो, यूगेन महतो उर्फ योगेस चंद्र भारती, बेबी महतो, विनय मेहता, महोन्द्र प्रसाद महतो, विशाल पॉल, चंदन, सायना परवीन देव महतो सहित 3000 से 4000 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध गाली गलौज, सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने, पुलिस कर्मी एवं मीडिया कर्मियों से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

प्राथमिकी के अनुसार प्रदर्शन कर रहे लोगों ने तैनात आरक्षी सुनील कुमार झा, चयन आयोग के अध्यक्ष नीरज सिन्हा, दैनिक अखबार एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार सहित अन्य पुलिस कर्मियों पर पत्थरबाजी और मारपीट की। इसके साथ ही अध्यक्ष की कार एवं चयन आयोग के कार्यालय को क्षतिग्रस्त करने का आरोप है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse