झारखंड के मुद्दे पर आज गरमायेगा संसद

 

संसद की कार्यवाही शुरू, विपक्ष संसद में उठायेगा झारखंड मुद्दा एबीएन सेंट्रल डेस्क। संसद के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज भाजपा सांसद कविता पाटीदार राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगी। धन्यवाद प्रस्ताव में राज्यसभा सदस्यों की तरफ से राष्ट्रपति को अभिभाषण के लिए धन्यवाद दिया जायेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 31 जनवरी 2024 को बजट सत्र की शुरुआत में संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए अभिभाषण दिया था, जिसमें उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया था। संसद के बजट सत्र में आज केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव संचार और आईटी तकनीक की संसद की स्थायी समिति की 45वीं रिपोर्ट पर अपनी बात रखेंगे। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश भी वाणिज्य मामलों की संसद की स्थायी समिति की 182वीं रिपोर्ट में सुझायी गई सिफारिशों की स्थिति की जानकारी देंगे। विपक्षी गठबंधन ने आज संसद में झारखंड मुद्दा उठाने का फैसला किया है। वहीं ईडी की हेमंत सोरेन और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है...हमारे संविधान निर्माताओं ने कानून का शासन तय किया है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा भी शुरू हो गया है। फिलहाल लोकसभा में प्रश्नकाल चल रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse