कोडरमा। ठंड का प्रकोप बढ़ते ही आदिम जनजाति के निवास स्थलों पर पहुंचकर सोमवार को श्री राणी सती सेवा समिति ने गरम वस्त्र एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान बच्चों के बीच बिस्कुट टॉफी भी बांटी गई। जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी का माहौल देखा गया। इधर, समिति के शंकर लाल चौधरी ने बताया कि समाज के अंतिम पायदान तक को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना समिति का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि लोकाई बिरहोर टोला और चितरपुर बिरहोर टोला में 20 महिलाओं के बीच शॉल और 39 पुरुष और महिलाओं को चादर (दोहड़) दिया गया। वहीं अन्य सामग्री भी बांटी गई। श्री चौधरी ने बताया कि दिसंबर माह के अंत में और 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थलों पर कंबल, खाद्य सामग्री, तिलकुट, चूड़ा, गुड़ आदि का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर आंगनबाड़ी लोकाई विरहोर टोला की सेविका मिना देवी, सहायिका के अलावा अप्पू मंडल उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse