आज अंतरिम बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा आज संसद में अंतरिम बजट पेश किया जाना है। मगर इससे पहले लोगों को महंगाई का झटका लगा है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है। 

गैस कंपनियों के द्वारा सिलेंडर की कीमतों में 14 रुपये का इजाफा किया गया है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1755 रुपये से बढ़कर 1769.50 रुपये हो गयी है। 

इसके अलावा, 19 किलो के सिलेंडर की कीमत 1708.50 से बढ़कर 1722 रुपये हो गया है। वहीं, चेन्नई में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1924.50 से बढ़कर 1937 रुपये हो गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse