टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर ईडी की तलाशी के बाद उभरती राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने बताया कि राधाकृष्णन ने राजभवन में मुख्य सचिव लालबियाक्तलुआंगा खियांग्ते, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अविनाश कुमार समेत अन्य लोगों को बुलाया और विस्तार से कानून व्यवस्था के बारे में बात की।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए राज्यभर में अतिरिक्त 7,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती सहित व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। सीएम हाउस, राजभवन और डोरंडा स्थित ईडी कार्यालय सहित रांची के प्रमुख इलाकों में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है।
सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (रांची) उत्कर्ष कुमार ने बताया कि हमने सीएम हाउस, राजभवन और डोरंडा स्थित ईडी कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में (सीआरपीसी की धारा 144 के तहत) निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अविनाश कुमार ने कहा कि हमने यह सुनिश्चित किया है कि यहां कानून और व्यवस्था की स्थिति नियंत्रित रहे। हमने राज्य की राजधानी में इन प्रमुख प्रतिष्ठानों पर लोगों की भीड़ से बचने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse