गिरिडीह : पहली पत्नी को प्रताड़ित करने और फिर दूसरी शादी रचाने के आरोपी को जेल

 

गिरिडीह। 2 लाख रुपये नगद, एक अपाची बाइक और एक सोने की चेन चाहिए। बाप को बोलो- नहीं तो तुम्‍हारे लिए इस घर के दरवाजे बंद हो गये। जाओ और जो बोला वह लेकर आना- नहीं तो जान से मारकर तुमको और बच्‍चों को भी फेंक देंगे। यह सुनते ही संजू के होश उड़ गये। संजू ने खूब मिन्‍नत की, गुहार लगाई, बोली इतना कहां से ला पाएंगे। बाबूजी गरीब हैं। जितना औकात था शादी में दे दिया। मगर अजय का दिल नहीं पसीजा। उसने मारपीट कर संजू को घर से निकाल दिया।यह इल्‍जाम है संजू देवी का। संजू ने बताया कि वह रोते-बिलखते अपने बच्‍चों के साथ मायके पहुंची। 5 अगस्‍त 2020 से मायके में रह रही है। इतने दिनों में कोई पूछने भी नहीं आया। पिता गरीब हैं किसी तरह हमारा और बच्‍चों का पेट भर रहा है। कई बार पंचायती भी हुई, मगर कुछ नहीं हुआ। फिर भी संजू को उम्‍मीद थी कि कभी तो अजय का दिल पिघलेगा और वह उसे और बच्‍चों को ले जाएगा। संजू के पैरों तले जमीन उस वक्‍त खिसक गई, जब उसे पता चला कि अजय ने किसी दूसरी लड़की के साथ शादी कर ली। वह भागे-भागे गिरिडीह के गांवा थाना पहुंची। पति अजय के खिलाफ आवेदन देकर न्‍याय की गुहार लगाई। संजू के आवेदन के आधार पर पुलिस ने अजय यादव को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अजय गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के साख गांव का रहने वाला है। वहीं संजू गिरिडीह के ही तिसरी प्रखंड के मंझिलाडीह गांव की रहनेवाली है। संजू के दो बेटे हैं। 8 साल का हिमालय और 6 साल का शिवासु। संजू की शादी 2010 में अजय यादव से हुई थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse