शाश्वत इंस्टीटूट इरबा में शान से लहरा तिरंगा

 

  • महाविद्यालय अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने छात्रों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया

टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीच्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, हुटूप, इरबा, रांची में 26-01-2024 को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में झंडोत्तोलन आयोजन किया गया। 

महाविद्यालय अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने झंडोत्तोलन के साथ छात्रो को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया साथ ही महाविद्यालय के उप-प्राचार्य रूपेश कुमार ने छात्रो को गणतंत्र दिवस के इतिहास से अवगत कराया। महाविद्यालय के छात्रों ने झंडे को सलामी दी साथ ही नृत्य, गीत एवं झांकी का प्रदर्शन किया। 

महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ देशराज सिंह, रश्मिरती, डॉ विनीता कुमारी, नागेंद्र कुमार, ममता कुमार, अपर्णा कुमारी मिश्रा,  साथ  शिक्षणेत्तर  कर्मी  सुरेश यादव, रोहित कुमार सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse