वाईएमसीए धुर्वा में धूमधाम से मना 75वां गणतंत्र दिवस

 

टीम एबीएन, रांची। आज वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें चीफ गेस्ट के रूप में रेवरेन डॉक्टर जॉन टोप्पो (सीनियर पास्टर एवं अध्यक्ष एजी चर्च) ने झंडोत्तोलन किया, स्वागत भाषण स्कूल की प्राचार्य मिस सुषमा रोजी टोप्पो ने किया।

कार्यक्रम में बच्चों ने मार्च पास्ट, देशभक्ति डांस, गाना एवं स्किट प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन गुलनाज बानो एवं कुणाल किसकु रपज ने किया, धन्यवाद ज्ञापन वाईएमसीए धुर्वा के सेक्रेटरी सौरव मुर्मू ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाईएमसीए के जनरल सेक्रेटरी मिस्टर चोनहास कुजूर, एसोसिएट जनरल सेक्रेटरी मिस्टर मनोज बागे, वाइस प्रिंसिपल कालिस्ता सागा, शिक्षक,शिक्षिकाएं एवं पेरेंट्स मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse