टीम एबीएन, रांची। आगामी 2 फरवरी 2024 को अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 103वीं जयंती के अवसर पर शहीद जगदेव जनकल्याण परिषद आदर्श नगर द्वारा विद्यालय परिसर में अवस्थित अमर शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया जायेगा।
संस्था के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं समाज के सम्मानित सभी जनों से आग्रह है कि दिन के 1 बजे विद्यालय परिसर में उपस्थित होकर शहीद जगदेव बाबू के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करें। उक्त जानकारी शहीद जगदेव जन कल्याण परिषद के अध्यक्ष धर्मेन्द्र महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse