आयुक्त और आईजी कार्यालय में आईजी ने किया झंडोत्तोलन

 

टीम एबीएन, मेदिनीनगर (पलामू)। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज प्रमंडलीय आयुक्त एवं आईजी कार्यालय परिसर में पलामू प्रक्षेत्र के आईजी राजकुमार लकड़ा ने झंडोत्तोलन किया। 

मौके पर आयुक्त के सचिव अरविंद कुमार, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक शिवेंद्र कुमार, उपनिदेशक कल्याण मतियस विजय टोप्पो, वरीय पुलिस उपाधीक्षक प्रशासन राहुल देव बड़ाइक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार, सार्जेंट मेजर अनीस मोमित कुजूर, आयुक्त कार्यालय के प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी के अलावा आयुक्त कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी कर्मी, आईजी कार्यालय के पदाधिकारी-कर्मी एवं क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय के कर्मीगण एवं आमजन उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse