झारखंड : कोहरे के बाद बारिश के आसार, बढ़ेगी कनकनी

 

बदलेगा मौसम का मिजाज 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में इन दिनों कोहरे और शीतलहर के वजह से लोगों को ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। जिसके वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में आज आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। रांची के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गयी है।  

कई जिलों में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना  

बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में आंशिक बादल छाये रहे और कहीं हल्की बारिश देखी गयी। सुबह के समय घने कोहरे के वजह से लोगों का काम पर जाना मुश्किल हो गया है। वहीं देर रात न्यूनतम तापमान गिरकर 6 से 7 डिग्री तक पहुंच रहा है। आॅफिस से वापस आ रहे लोगों की कुल्फी जम जाती है। 

आज रांची समेत 10 जिलों में बारिश की संभावना  

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के कई जिलों में बारिश देखी जा रही है। बारिश के आसार खासतौर पर मध्य भाग और दक्षिणी भाग की ओर है। वहीं 24 जनवरी यानी आज गुरुवार को रांची समेत 10 जिलों में बारिश हो सकती है। 

हालांकि 25 जनवरी के बाद मौसम साफ होने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे दिन बादल छाये रहेंगे। जिसके वजह से लोगों को ठंड ज्यादा महसूस होगी। ठंड से बचने के लिए लोगों के पास एक ही सहारा यानी अलाव का सहारा रहेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse