रामगढ़। आजसू पार्टी रामगढ़ जिला कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष विजय साहू की अध्यक्षता एवं जिला सचिव सह नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो के संचालन में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। इसमें मुख्य रूप से गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी उपस्थित हुए। मौके पर उन्होंने 18 दिसंबर को होने वाले जिला सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने बताया कि पार्टी ने वर्ष 2021 को निर्माण वर्ष घोषित किया है। इसी क्रम में पूरे राज्य में एक लाख सक्रिय सदस्य तथा दस लाख सदस्य बनाने का सिलसिला जारी है। मौके पर जिलाध्यक्ष विजय साहू ने बताया कि जिला सम्मेलन 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे पटेल छात्रवास में होगा। इसमें रामगढ़ जिला अंतर्गत सभी केंद्रीय, जिला के पदेन पदाधिकारी एवं जिला के सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी के सभी अनुषांगिक इकाई के पदाधिकारी उपस्थित होंगे। उन्होंने सभी प्रखण्ड अध्यक्ष एवं सचिव को निर्देश दिया गया है कि सभी अपने-अपने प्रखंड में जिला सम्मेलन की तैयारी करें। प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजसेवी धनेश्वर महतो, नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, विभावि प्रभारी राजेश महतो, नगर अध्यक्ष अरूण अग्रवाल, सचिव नीरज मंडल, संजय बनारसी आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse