पतराहातू में गणतंत्र किसान मेला सह टुसू महोत्सव 26 को

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 26 जनवरी को राढू नदी के पावन तट पर आयोजित गणतंत्र किसान मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम सह दूसू पर्व महोत्सव को धूमधाम के साथ आयोजित करने का निर्णया लिया गया है। इसके लिए पतराहातु, रादू नदी के पावन तट पर सिल्ली, सोनाहातु एवं राहे प्रखंड के प्रमुख ग्रामीणों की एक बैठक हुई। 

बैठक की अध्यक्षता भजोहरी महतो ने की। गणतंत्र मेला का मुख्य आकर्षण गया तीर्थ के पंच पंडितो द्वारा अनुष्ठित प्राचीन श्रीलक्ष्मी विष्णुपद एवं निर्मित भव्यमंदिर, बंगाल, उड़ीसा, एवं झारखंड का सांस्कृतिक कार्यक्रम, किसानों द्वारा उत्पादित उत्कृष्ट फल, सब्जी का प्रदर्शनी एवं हजारों की संख्या में ग्रामीणों का बाजा गाजा के साथ रंग-बिरंगे वेशभूषा में जय जवान जय किसान का नारा लगाते हुए हाथ में दूसू चौड़ल के उपर तिरंगा लहराते हुए मेला स्थल पर पहुंचना होगा।

बैठक में गणतंत्र किसान मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम, सह दूसू पर्व एवं 24 जनवरी को लक्ष्मी विष्णुपद मंदिर स्थापना दिवस के सफल संचालन हेतु विभिन्न उपसमितियों का गठन किया गया। स्वागत समिति संरक्षक भजोहरि महतो अध्यक्ष भूपेन भगत उपाध्यक्ष श्रीपद महतो, नरहरि सिंह मुण्डा, रासबिहारी बढ़ाईक, अरुण कुमार साहु, सचिव सनातन मांझी, उप सचिव कार्तिक महतो, दिनबन्धु पोद्धार, महेश महतो अश्विनी महतो सतांकी कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार प्रमाणिक, उप-कोषाध्यक्ष प्रदीप मांझी। 

कृषि प्रदर्शनी उप समिति-  कार्तिक महतो, राधव महतो, जयसियाराम महतो, लाल मोहन कोईरी 

दुसू- चौड़ल प्रदर्शनी उपसमिति विरेन्द्र साहु, दिगंबर प्रभाणिक, शिवनन्दन महतो, नागेश्वर महतो। निगरानी समिति-हलधर महतो, कार्तिक महतो, सुधीर महतो, अप्रेश महतो, तपन साहु, डोमन महतो, परिक्षित महतो।

कलश यात्रा- अनिल कुमार महतो, मृगु प्रमाणिक, जयसियाराम महतो 

हेलोजन लाईट- प्रहलाद महतो, लखीदास महतो। 

प्रसाद वितरण- विद्यासागर मांझी, दिनबंधु पोद्दार, दिगंबर प्रमाणिक, अनिल कुमार, अनन्त साहु, रघुनाथ साहु, द्वरिका प्रसाद साहू। 

स्वच्छता समिति- नरसिंह महतो, बलराम महतो, महावीर महतो, चित रंजन महतो, कार्तिक महतो। 

कलश यात्रा हेतू बाजा व्यवस्था- हलघर महतो। 

बैठक में पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश, कृष्णा प्रमाणिक, कार्तिक महतो, राजबिहारी महतो, विरेंद्र कुमार साहु, लखीदास महतो, श्रीपद महतो, नागेश्वर महतो, अमुल्या महतो, अनिल कुमार, लखीचरण महतो, महावीर महतो, शिवनन्दन महतो, अशोक पोद्दार महतो, सनातन मांझी, भजोहरी महतो, शिवनन्दन महतो, अशोक पोद्दार, सनातन मांझी, पंकज कुमार महतो, कृष्णा मोहन महतो, जयसियाराम, अश्विनी कुमार, कार्तिक महतो, दिगम्बर प्रमाणिक, रमाकांत सिंह, राजकुंवर साहु, विदेशी महतो, आशिष महतो, हलधर महतो, महकम महतो, अमरेश महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, रमेश चन्द्र महतो, परीक्षित महतो, देवानंद सिंह मुण्डा, प्रदीप कुमार मांझी, दिवेश्वर महतो, सुरेश चन्द गांझ, नरसिंह महतो, बलराम महतो, रामेश्वर महतो, लाल मोहन कोईरी, महादेव महतो, राधव महतो, कृष्ण मोहन महतो, विद्यासागर मांझी, मकरधज पातर, अनिल महतो, श्रीकांत महतो, पहाद महतो, दिगंबर प्रमाणिक आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse