टीम एबीएन, रांची। पांच परगना क्षेत्र के सिल्ली विधान सोनाहातू प्रखंड बांकु पंचायत अन्तर्गत हारिण निवासी मनोरंजन महतो (40) की मंगलवार सुबह 6:30 बजे हाथी की चपेट में आने से मौत हो गयी। वह पत्नी और दो छोटे बच्चों का एकमात्र सहारा था।
ग्रामीणों की सूचना पर सिल्ली के लोकप्रिय जेबीकेएसएस छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो पहुंचकर दु:ख की घड़ी में सहयोग किया। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि शान्ति शुकून आनन्दित पांच परगना क्षेत्र आज जंगली हाथी के आतंक से भय अशान्ति डरावना क्षेत्र बन गया है, रोज किसी न किसी की हाथी के चपेट में जान जा रही है।
पिछले कुछ दिनों के अंदर हाथी के चपेट से लगातार जान जा रहा है। आज हारिण निवासी मनोरंजन महतो, कुछ दिन पूर्व 6 जनवरी 24 को राहे प्रखंड बनसीया पंचायत हुसीरबेड़ा निवासी मनराय मुंडा, 20 दिसंबर 23 को सोनाहातू प्रखंड जामूदाग पंचायत चोगा निवासी 58 वर्षीय गोविंद कोइरी, 5 जनवरी 24 को सोनाहातु प्रखण्ड जिन्तु पंचायत बेहराजारा निवासी 56 वर्षीय दु:खीराम महतो, 13 जनवरी सोनाहातु प्रखण्ड बारेंदा पंचायत गाड़ाडीह निवासी 40 वर्षीय सुखदेव गोराई, बेहराजारा निवासी ही 9 जनवरी 23 को 58 वर्षीय सरला देवी ऐसे अन्य सैकड़ों लोगों की मृत्यु दिन प्रतिदिन लगातार हो रही है।
ऐसे लगातार दु:खदायी पीड़ादायक घटना से पूरा पांच परगना क्षेत्र दहशत में है। ऐसी समस्या के स्थाई समाधान को लेकर चर्चा परिचर्चा हेतु अगामी 29 जनवरी 2024 दिन सोमवार को झारखंड मैदान सोनाहातू बाजारटाड़ बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें बुंडू, तमाड़, महिलोंग रेंज वन विभाग का पदाधिकारी को आमंत्रित किया जायेगा। जिसमें पांच परगना क्षेत्र के बुंडू, तमाड़, सोनाहातू, सिल्ली, राहे, अनगढ़ा प्रखंड के विभिन्न गांवों के लोग शामिल होंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse