एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को साल की सर्वश्रेष्ठ आईसीसी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम का कप्तान चुना है।
आईसीसी के बयान के अनुसार इस टीम में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और मोहम्मद शमी-मोहम्मद सिराज की तेज गेंदबाजी जोड़ी के अलावा दो और भारतीय खिलाड़ीयों को जगह मिली है।
टीम में जगह बनाने वाले अधिकतर खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे भारत (उप विजेता) और आस्ट्रेलिया (विजेता) के अलावा सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम से हैं। टीम का चयन पिछले वर्ष हुए एकदिवसीय विश्वकप और एशियाई कप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse