टीम एबीएन, रांची। हटिया चौक के शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद और श्री रामनवमी श्रृंगार समिति हटिया ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। श्री रामलला की आरती के बाद आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मौके पर हटिया चौक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र ने सभी रामभक्तों को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी।
इस आयोजन में डॉ प्रेम प्रकाश मिश्र, मनमोहन मिश्र, राम मनोज, पारस प्रसाद, मंजू सिंह, रीना सिंह, कार्तिक महतो, महावीर महतो, नर्मदेश्वर मिश्र, विशेश्वर ठाकुर, कृत नारायण प्रसाद, मनोरमा मिश्रा, विजय मिश्र, मुकेश गिरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया। उक्त जानकारी विहिप के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse