गम्हरिया। पूर्व सैनिकों ने छोटा गम्हरिया स्थित दुर्गा पूजा मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए देश के सीडीएस जनरल बिपीन रावत, उनकी पत्नी एवं 11 अन्य भारतीय सेना के वीर सैनिकों को दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर पूर्व सैनिकों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। मौके पर कैप्टन अनिल महतो, सूबेदार मेजर बीरबल सिंह, सार्जेंट देवशरण कुमार सिंह, सार्जेंट शेखर, हवलदार सीएल महतो, नायक प्रभात कुमार, सर्जन नरसिंह दास, अजीत सिंह, रश्मि साहू, अजीत यादव, सपन महतो, नरेंद्र दास, सुग्रीव महतो, अमरजीत सिंह, कामदेव महतो, अभिजीत दास, रामबहल यादव, विवेक कुमार, अभिषेक मिश्रा, अमरेंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse