टीम एबीएन, रांची। सांसद सेठ ने 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन रांची के सभी व्यवसाईयों से अपने प्रतिष्ठान को बंद रखने की अपील की है। साथ ही 22 तारीख को मांस मछली और शराब की बिक्री पर भी रोक लगाने की मांग की।
सांसद सेठ ने मांस मछली बेचने वालों से 22 तारीख को स्वेच्छा से अपनी दुकान बंद रखने की अपील की है। जबकि शराब का कारोबार खुद सरकार कर रही है सरकार को भी 22 तारीख को शराब बंद रखने का आदेश निकालना चाहिए।
सांसद सेठ ने कहा 500 साल के प्रतीक्षा के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है 22 तारीख को सारा देश राममय होगा। श्री सेठ ने 22 तारीख को अपने-अपने घरों में दीपावली, रामनवमी मनाने की अपील करते हुए कहा पूरा भारत अयोध्या मय हो गया है सभी सभी लोगों में काफी उत्साह और उमंग है।
क्या शहर, क्या गांव, सभी अपने-अपने स्तर से मंदिर हो या घर, मोहल्ला हो या शहर, पूरा भगवामय हो गया है। हम सब इस पल का साक्षी बना रहे हैं यह हमारे लिए सौभाग्य का पाल है। सांसद सेठ ने 22 जनवरी को लोगों से अपील करते हुए कहा सभी लोग रामकाज में लगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse