357वें प्रकाश पर्व पर आज सुबह सजा दीवान

 

टीम एबीएन, रांची। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज सुबह दीवान सजाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में पटना साहिब में प्रकाश पर्व में शामिल होने गए श्रद्धालुओं के जत्थे के रांची वापस लौट के बाद आज पहला दीवान सजाया गया। 

दीवान की शुरुआत हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी द्वारा आसा दी वार कीर्तन से हुई, तत्पश्चात उन्होंने तहीं परकाश हमारा भयो पटना शहर विखे भव लयो... एवं वाहो वाहो गोबिंद सिंह जी, कलगियां वाले गोविंद सिंह जी... शबद गायन किया।

प्रकाश पर्व में विशेष रूप से दिल्ली से शिरकत करने पहुंचे सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई प्यारा सिंह एवं साथियों ने सुबह 9 बजे से 10:15 बजे तक मैं हूं परम पुरख कउ दासा देखन आयो जगत तमासा... तथा नस वंझऊ किलविखो करता घर आया... शबद गायन कर श्रद्धालुओं को भक्ति के रस में डुबो दिया।

श्री आनंद साहब जी के पाठ, गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्दर सिंह द्वारा अरदास, हुक्मनामा एवं कढ़ाह प्रशाद वितरण के साथ दीवान की समाप्ति सुबह 10:30 बजे हुई। दीवान समाप्ति के उपरांत साध संगत के लिए नाश्ते का लंगर चलाया गया। 

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि आज रात का दीवान रात 8 बजे से 11:30 बजे तक सजेगा और दीवान समाप्ति के पश्चात गुरु का अटूट लंगर चलाया जायेगा। कल रविवार का दीवान सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 तक सजेगा। मौके पर गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा रक्तदान शिविर भी लगाया जायेगा।

आज के दीवान में अर्जुन देव मिढ़ा, मनीष मिढ़ा, सुरेश मिढ़ा, हरगोविंद सिंह, अशोक गेरा, अमरजीत गिरधर, चरणजीत मुंजाल, वेद प्रकाश मिढ़ा, बिनोद सुखीजा, नानक चंद अरोड़ा, महेंद्र अरोड़ा, सरदार भूपेंद्र सिंह, अनूप गिरधर, रिक्की मिढ़ा, इंदर मिढ़ा, रमेश पपनेजा, हरीश मिढ़ा, राकेश गिरधर, किशोर मिढ़ा, पंकज मिढ़ा, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, नरेश मक्कड़, रमेश गिरधर, उमेश मुंजाल, मनीष मल्होत्रा, नीरज सरदाना, हरिश तेहरी, मनीष गिरधर, अमर सिंह मुंजाल, शीतल मुंजाल, मंजीत कौर, रेशमा गिरधर, नीतू किंगर, दुर्गी देवी मिढ़ा, खुशबू मिढ़ा, बिमला मिढ़ा, रजनी तेहरी, इंदु पपनेजा, नीता मिढ़ा, गरिमा पपनेजा, मीना गिरधर समेत अन्य शामिल हुए। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse