टीम एबीएन, रांची। कांके रोड सीएमपीडीआई गेट के सामने कांके डैम में 21 जनवरी को भजन संध्या और राम सह गंगा आरती का आयोजन किया गया है। श्री बगलामुखी ब्रह्म विद्या संस्थान, रांची ने यह आयोजन किया है।
संस्थान के सचिव पं रामदेव पाण्डेय ने बताया कि अक्टूबर 2018 में झारखंड में पहली बार गंगा आरती का आयोजन इसी स्थल पर हुआ था, किन्तु कोरोना के कारण कार्यक्रम विराम ले लिया था। इसमें स्थानीय कलाकार आरती किया जा रहा है, इसके आयोजन में आलोक कुमार की महती भूमिका रही थी और इस बार भी है।
कलाकरों में रजनीश पाठक, मेघा पाण्डेय, मंगलम कुमार, अभिजीत पाण्डेय, विद्या राज पाण्डेय होंगे। दोपहर तीन बजे धर्मेंद्र कुमार राय और भजन मण्डली के द्वारा भजन प्रस्तुत किया जायेगा। इस अवसर पर संस्था के द्वारा शाहीवाल गाय के गोबर से बने दीपक, धुपबती का प्रयोग किया जायेगा। यह भी झारखंड में पहली बार स्थानीय गोबर और कलाकार के द्वारा बना है।
कार्यक्रम में रांची सांसद संजय सेठ, कांके विधायक समरी लाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहेंगे। इसी दल के द्वारा 22 जनवरी को शाम 7 बजे श्री राम जानकी मंदिर हाउसिंग कालानी बरियातू में राम आरती का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी पं रामदेव पाण्डेय ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse