जापान से हार के साथ हुई क्वालीफायर में टीम इंडिया की विदाई

 

  • एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर में जापान ने भारत को 1-0 से हराया

टीम एबीएन, रांची। जापान ने भारत को 1-0 से हराकर पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया। तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही। 

मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर का फाइनल मुकाबला शुक्रवार खेला गया। फाइनल मुकाबले में तीसरे स्थान के लिए भारत और जापान की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें टीम इंडिया 1-0 से हार गयी।

इस हार के साथ टीम इंडिया का ओलंपिक में क्वालीफाई करने का सपना टूट गया है। इस जीत के साथ जापान को टिकट टू ओलंपिक मिल गया। मैच में 6वें मिनट पर पहला गोल जापान ने किया। जापान की तरफ से पहला गोल उराता काना ने किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse