सेक्रेड हार्ट के छात्रों का सार्वांगीण विकास प्राथमिकता : प्रमोद

 

सेक्रेड हार्ट स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। सेक्रेड हार्ट स्कूल विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक विद्यालय के मीटिंग हॉल में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा और संचालन निर्देशक प्रमोद कुमार ने किया। 

बैठक में विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, सीबीएसई द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षा का सेंटर सेक्रेड हार्ट स्कूल में दिया गया है, जिसे सफलतापूर्वक संचालित करने, अपने विद्यालय की वार्षिक परीक्षा के सफल संचालन समेत अन्य बातों पर विचार-विमर्श किया गया। 

इसके अलावा दिल्ली में आयोजित जी-20 शिक्षा शिखर सम्मेलन में सेक्रेड हार्ट स्कूल को राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर आठवां स्थान मिलने तथा जिला स्तर पर पहला स्थान मिलने पर हर्ष जताया गया। जापान ऑन कैनवस परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय की दो छात्राओं हंसिका रानी और स्वीटी कुमारी का चयन होने पर दोनों को बधाई दी गयी और खुशी का इजहार किया गया। 

इस दौरान जी-20 शिक्षा शिखर सम्मेलन में विद्यालय की बड़ी उपलब्धि पर प्रबंधन समिति के द्वारा निदेशक प्रमोद कुमार और प्राचार्य प्रमोद शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने समिति के प्रति आभार जताया और कहा कि विद्यालय का प्रयास छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर हमेशा से रहा है। 

उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में नई शिक्षा नीति के तहत एनसीएफ के आधार पर शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। निदेशक प्रमोद कुमार ने कहा कि छात्रों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। बैठक में समिति के पदाधिकारी और सदस्यों की ओर से भी कई सुझाव आए, जिस पर अमल किए जाने की बात कही गयी। 

बैठक में समिति के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद आरिफ अंसारी, निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य सुरेंद्र मिस्त्री, फखरुद्दीन अली, मोहम्मद परवेज, ममता वर्मा, मौसमी विश्वास, मोहम्मद असित, अजीत कुमार, छात्र प्रतिनिधि अंशिका सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, सुभय कुमार, मनोज कुमार पांडेय समेत विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse