प्रकाश पर्व में शामिल होने पटना गये सत्संग सभा के 191 श्रद्धालु वापस रांची पहुंचे

 

टीम एबीएन, रांची। पटना में प्रकाश पर्व में शामिल होने गये गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के 191 श्रद्धालुओं का जत्था आज वापस रांची पहुंचा। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के 191 श्रद्धालुओं का जत्था पटना में प्रकाश पर्व में शामिल होने के बाद आज 19 जनवरी, शुक्रवार को सुबह वापस रांची पहुंचा। 

यह जत्था कल रात पटना से हटिया पटना ट्रेन द्वारा रवाना हुआ और आज सुबह हटिया स्टेशन पहुंचा। पटना गये जत्थे ने पटना साहिब में प्रकाश पर्व के उपलक्ष में निकाली गयी बड़ी प्रभातफेरी, नगर कीर्तन तथा प्रकाश पर्व के दीवान में अपनी हाजिरी भरी।

रांची से यह जत्था सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा, मनीष मिढ़ा, इंदौर मिढ़ा, रमेश पपनेजा, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, मोहित मुंजाल एवं चंदन गिरधर के नेतृत्व में 14, 15 एवं 16 जनवरी को अलग-अलग जत्थे में ट्रेन एवं बस से रवाना हुआ था।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि जत्था के आज रांची पहुंचने के बाद सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 357वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कल 20 एवं परसों 21 जनवरी को विशेष दीवान सजाये जायेंगे।

20 जनवरी, शनिवार को सुबह का दीवान 8 से 10:30 बजे तक और रात का दीवान 8 से 12:30 बजे तक सजेगा और 21 जनवरी, रविवार का दीवान सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक सजेगा.सभी दीवानों की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर चलाया जायेगा। इस दीवान में शिरकत करने के लिए सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई जसप्रीत सिंह जी विशेष रूप से रांची पहुंच रहे हैं।

सत्संग सभा के सभी कार्यक्रमों का यूट्यूब चैनल मेरे साहब पर सीधा प्रसारण किया जायेगा और 21 जनवरी को गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया जायेगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। बताते चलें कि  इस दीवान में शिरकत करने के लिए सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई प्यारा सिंह जी दिल्ली वाले रांची पहुंच रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse