झारखंड : राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों लेट

 

टीम एबीएन, रांची। कोहरे का सीधा असर रेल परिचालन पर पड़ा है। कोलकाता नई दिल्ली रेल लाइन पर कई ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं, जबकि कुछ को रद्द भी करना पड़ रहा है।

गुरुवार को रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 17 जनवरी का भुनेश्वर राजधानी डाउन (ट्रेन नंबर 22824) 18 जनवरी को दोपहर 1 बजे 29 घंटा विलंब से कोडरमा जंक्शन पहुंचा, जबकि 18 जनवरी का भुनेश्वर राजधानी डाउन रद्द रही। वहीं 17 जनवरी को पहुंचने वाली नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 12382 गुरुवार को 21 घंटा विलंब से कोडरमा पहुंची।

इसके अलावा 18623 इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस 5 घंटा 50 मिनट, 12312 कालका हावड़ा मेल तीन घंटा, 12308 जोधपुर हावड़ा 4 घंटा 30 मिनट, 13010 देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस सवा 3 घंटा, 12314 नई दिल्ली सियालदाहा राजधानी 9 घंटा, 12302 नई दिल्ली हावड़ा राजधानी 6 घंटा 30 मिनट विलंब से कोडरमा पहुंचा। दूसरी ओर 12987 सियालदाह अजमेर एक्सप्रेस अप में रद्द रही।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse