ईश्वर अनंत है और उनकी कथा भी अनंत : महामंडलेश्वर

 

  • हनुमत वैदिक पूजन के प्रतिदिन के यजमान राकेश भास्कर ने सपत्नी पूजन किया
  • आज की कथा के यजमान बीरेंद्र सिंह सपत्नी रेणु सिंह ने ब्यास पूजन, माल्यार्पण, चंदन वंदन किया
  • मेन रोड संकट मोचन के संत त्यागी बाबा ने गुरु जी को माल्यापन किया कथा अमृत वर्षा का लाभ प्राप्त किया

टीम एबीएन, रांची। हरिद्वार धाम से पधारे श्री श्री 1008 जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर उमाकांतनंद सरस्वती जी महाराज के पावन सानिध्य में अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची के हरमू मैदान में श्री राम कथा का यह आयोजन किया जा रहा है। 

हम सभी लोगों के लिए परम सौभाग्य की बात है की श्री मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन कथा के श्रवण की अमृत वर्षा का लाभ परम पूज्य स्वामी डॉ उमाकांतनंद सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से प्राप्त हो रहा है। 

व्यास पीठ पर पवित्र ग्रंथ श्री रामायण का पूजन, वंदन, माल्यार्पण आज के मुख्य यजमान बीरेंद्र सिंह सपत्नी रेणु सिंह ने किया। व्यास पीठ पर विराजमान स्वामी जी को चंदन, वंदन, माल्यार्पण और आरती के बाद महाराज जी कथा अमृत वर्षा का लाभ देते हुए कहा। 
विश्वामित्र जी संत मुनियों के संग जनकपुरी पहुंच जाते है राजा जनक को जानकारी मिली वो स्वागत पर द्वार तक पहुंच गये। 

संसार की वस्तुओ में जिनका कोई लगाव नहीं वो भगवान के दर्शन को पहुंच गये। गुरु जी कहते हैं शक्ति चाहिए तो प्रभु के पास जाइये ओर भक्ति चाहिए तो मां शक्ति के पास जाइये। अलौकिक सौंदर्य के विषय पर चर्चा की सीता जी के विषय मे चर्चा कर धनुष यज्ञ की विस्तृत चर्चा की।सीता मा के अलौकिक सौंदर्य देख ही यह धनुष यज्ञ हो रहा। 

सीता जी के विवाह स्वयंबर में देश विदेश के राजा महाराजा पधारे हुए थे। धनुष तोड़ने का कयास उस समय असफल हुआ, जब भगवान श्री राम के विराट रूप को उन्होंने देखा। 

उन्होंने कहा- हर आदमी का अपना संसार होता है। श्री राम कथा में हमेशा हनुमान जी को बुलाते हैं। संत को जो कथा स्थल में दिखता है। कथा में उसी प्रसंग के साथ आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा साधु का चरित्र कपास के सफेद फूल की तरह होता है, क्योंकि समाज की कमी को दूर करने के लिए अपना त्याग करते हैं। 

संसार में सुख दुख हमारे भावना का खेल है क्योंकि सुख शांति की कोई सीमा नहीं जीवन में सुख दुख व भावना को सुधार लिया जाय तो दृस्टि ही बदल जायेगी। गुरु कहते हैं अहंकार बहुत बुरी चीज है। अहंकार का नशा जल्दी नहीं उतरता। मंत्र के जप करने से सारे देवता अधीन हो जाते हैं। बच्चों का उत्साह बढ़ाये जवानी में ही कुछ कर सके। 

शिव धनुष टूटा सीता जी ने भगवान श्री राम को माला पहनायी। भगवान परशुराम जी शिव धनुष टूटने से नाराज हुए। भजनों पर लोगों ने नृत्य किया लोगो के बीच फूलों की वर्षा हुई। टॉफियां भी कथा स्थल में लुटाया गया। इसके पूर्व मंच पर आज के यजमान बीरेंद्र सिंह सपत्नी रेणु सिंह व राकेश भास्कर सपत्नी व उनके परिवार के द्वारा  व्यास जी की आरती की गयी। 

इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश भास्कर, राज किशोर सिंह, वीरेंद्र सिंह, अजय सिंह, सुरेश सिंह, प्रमोद सारस्वत, अरुण सिंह, शत्रुघन प्रसाद (मुंबई), बम शंकर दुबे, राजीव चौधरी, फारूक खान ने गुरु जी को माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। कथा स्थल पर लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रमोद सारस्वत, नवीन झा, राजीव चौधरी, पुनीत, नीरज शुक्ला, बिपिन सिंह, मुन्ना सिंह, रितेश झा सहित कई लोग निरंतर अपनी सेवा दे रहे हैं। हजारों की संख्या में लोगों ने कथा श्रवण किया। 

प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने बताया कि श्री राम कथा 21 जनवरी 2024 तक  दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक चलेगी। 22 जनवरी हरमू मैदान में हवन व भंडारा का आयोजन रखा गया है। समिति ने आवहान किया है कि भंडार ओर हवन में सहयोग करने वाले भक्त का स्वागत है आप भी इस महान यज्ञ में सहयोग कर अपनी आहुति दे सकते हैं। 

रांची की सभी धार्मिक और सामाजिक संस्था व धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है कि महाराज श्री के मुखारविंद से श्री राम कथा की अमृत वर्षा का हरमू मैदान में आकर अवश्य लाभ प्राप्त करें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse