येलो अलर्ट के बावजूद ठंड पर राज्य सरकार का निर्णय नहीं लेना दुर्भाग्यपूर्ण : अजय राय

 

झारखंड अभिभावक संघ ने राज्य सरकार से ठंड को देखते हुए स्कूल बंद करने की मांग की है

अजय राय ने स्कूलों से भी इस पर निर्णय लेने की अपील की है

टीम एबीएन, रांची। लगातार गिर रहे तापमान ठंड एवम कुहासों के बीच शीतलहरी में बस के जलते हुए लाइट के बीच बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाने पर विवश हैं। इस पर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन को इस पर अविलंब निर्णय लेने की जरूरत है अन्यथा बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित कोई घटना घट जाये, इससे इनकार नहीं किया जा सकता। उक्त बातें आज झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कही।

उन्होंने बताया कि कल इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं शिक्षा साक्षरता विभाग झारखंड सरकार को भी पत्र के माध्यम से इस पर निर्णय लिये जाने का आग्रह किया था। बावजूद इस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। 

श्री राय ने कहा कि कई अन्य जिलों से भी अभिभावक बच्चों के स्वास्थ्य खराब होने, नाक से खून, दस्त एवं कई अन्य तरह की बीमारियों से ग्रसित होने की शिकायत कर रहे हैं। अजय राय ने मौसम विभाग का हवाला देते हुए कहा कि मौसम विभाग ने भी यह संभावना जतायी है कि ठंड अभी और बढ़ेगा। 

साथ ही बारिश होने की भी संभावना जताते हुए शीतलहरी चलने की भी बात कही है। साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया है। इन परिस्थितियों में अगर कोई घटना दुर्घटना घट जाती है तो इसके लिए जिम्मेवार राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन होगा। 

अजय राय ने बताया कि आज प्रधान सचिव के रवि कुमार से मोबाइल पर बात कर उनसे आग्रह किया और उनके कार्यालय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आसवासन दिया की इस पर निर्णय जल्द ही लेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse