रांची : 22 को प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में होगा भव्य कार्यक्रम

 

टीम एबीएन, रांची। रांची के सेवा सदन पथ पर स्थित एवं नगर के एकमात्र श्री लक्ष्मी नारायण भगवान का मंदिर में 22 जनवरी दिन सोमवार को भव्य समारोह होगा। मंदिर समिति ने यह निर्णय लिया है की अयोध्या में प्रभु रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ एवं ऐतिहासिक अवसर पर मंदिर एवं इसके आसपास के सारे वातावरण को भव्य राममय कर दिया जाये। 

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति एवं श्री हनुमान मंडल के संयुक्त प्रयास तथा श्री राम के भक्तों के सहयोग से 22 जनवरी को दिनभर लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम होगा। 

प्रात: 11 बजे से सभी भक्तों के लिए श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण बड़ी एलईडी स्क्रीन पर किया जायेगा। 
प्रभु को सवामणि का भोग लगाया जायेगा। इसके लिए सभी भक्तों से निवेदन किया गया है कि वह अपने साथ अपने घर से निर्मित कोई एक प्रसाद थाली में जरूर लावे सभी भक्तों के लाये हुए प्रसाद को मिलाकर भगवान को सवामणि का प्रसाद चढ़ाया जायेगा। 

शाम 5 बजे से मंदिर के आसपास दीपोत्सव एवं आतिशबाजी कर माहौल को खुशनुमा किया जायेगा। श्री हनुमान मंडल भजन संध्या का आयोजन करेगा तथा इसके पश्चात आरती होगी। प्रभु की आरती के बाद करीबन 500 लोगों के लिए भगवान का प्रसाद भक्तजनों में भंडारे में बांटा जायेगा। 

मंदिर समिति ने भक्त जनों से यह निवेदन किया है कि कृपया 22 जनवरी को अपने प्रतिष्ठान बंद रखें एवं वातावरण को राममय बनाने में अपना सक्रिय सहयोग दें, प्रभु का दर्शन करें एवं प्रसाद ग्रहण करें। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक साबू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse