टीम एबीएन, रांची। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में विशेष आयोजन होगा। मंदिर को आकर्षक स्वरूप में सजाया जा रहा है। इस अवसर पर श्री श्याम मंडल द्वारा कई कार्यक्रम होंगे।
सुबह 10 बजे से एकल अभियान के श्री हरी सत्संग रांची के वनवासी भाई-बहन द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया जायेगा। साथ ही मंदिर परिसर से प्रसाद स्वरूप शुद्ध घी के लड्डू का वितरण होगा।
शाम छह बजे से रात आठ बजे तक भजन कार्यक्रम व दीपोत्सव मनाया जायेगा। इस अवसर पर मंदिर में विराजमान रजत सिंहासन पर श्री श्याम प्रभु, वीर बजरंगबली व शिव परिवार का विशेष शृंगार होगा।
अयोध्या में होनेवाले कार्यक्रम का मंदिर परिसर में लगे एलसीडी टीवी पर सीधा प्रसारण किया जायेगा। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट श्री श्याम मंडल के यूट्यूब चैनल पर भी होगा। रात में प्रभु राम के स्वागत में आतिशबाजी की जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse