कोडरमा : साइबर अपराधी गिरफ्तार

 

लड़कियां उपलब्ध कराने के लिए करता था पैसों की ठगी 

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा एसपी को यह गुप्त सूचना मिली की साईबर अपराधियों का एक गिरोह नवलशाही थाना क्षेत्र के तोलखार में सक्रिय होकर लड़कियां उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर पैसों की ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। 

इसके सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एसपी ने एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने छापेमारी करते हुए इस गिरोह के एक अभियुक्त सचिन शर्मा को गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने एवं उसके मोबाईल फोन की जांच करने पर यह पाया गया कि इसके द्वारा स्कॉर्ट गर्ल सर्विस उपलब्ध कराने के लिए लोगों को फर्जी वेबसाईट का लिंक, होटलों के कमरों एवं लड़कियों की अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर भेज कर इसकी बुकिंग कराने के नाम पर लोगों से पैसों की ठगी की जाती थी। 

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 1 मोबाईल फोन, 2 सिम कार्ड, 1 पासबुक, 1 आधार कार्ड एवं 1 एटीएम कार्ड बरामद की गई है। इस सन्दर्भ में नवलशाही थाना कांड सं. 04/24 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

छापामारी में शामिल 

छापामारी दल में पुनि अवधेश सिंह, डोमचांच अंचल प्रभारी, पुअनि सोनी प्रताप, थाना प्रभारी नवलशाही, पुअनि कुमार शिवम, नवलशाही थाना, पुअनि कुन्दन कुमार, कोडरमा थाना, पुअनि ऋषिकेश सिन्हा, कोडरमा और नवलशाही थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse