चतरा : नक्सली मुठभेड़ में ती तमंचे बरामद

 

  • सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन तमंचे बरामद; जंगल की घेराबंदी के साथ तलाशी अभियान जारी

एबीएन, न्यूज नेटवर्क, चतरा। झारखंड के चतरा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों और एक प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने की जवाबी कार्रवाई

चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन ने बताया कि सुरक्षाबल जिले के कुंडा के अंगारा जंगल में तलाशी अभियान चला रहे थे। तभी तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के सदस्यों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। जिसके बाद उन्होंने जवाबी कार्रवाई की।

वन क्षेत्र की घेराबंदी की गयी : पुलिस अधीक्षक

मुठभेड़ राजधानी रांची से करीब 240 किलोमीटर की दूरी पर हुई है। टीएसपीसी प्रतिबंधिति भाकपा (माओवादी) से टूटा हुआ गुट है। एसपी ने बताया कि तलाशी अभियान जिला पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और विशेष जगुआर के जवानों की संयुक्त टीम के द्वारा चलाया जा रहा था। टीएसपीसी के सदस्य भागने में सफल रहे। अधिकारी ने कहा, वन क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गयी है। अभियान जारी है। मौके से तीन तमंचे बरामद किये गये हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse