अजय राय ने बांटा अक्षत और आमंत्रण पत्रक

 

टीम एबीएन, रांची। अयोध्या से आये अक्षत और आमंत्रण का पत्रक लालपुर क्षेत्र के अंतर्गत जेसी रोड पीएनटी कॉलोनी और विराज नगर में घर-घर जाकर लोगों को दिये गये और उन्हें 22 जनवरी को अपने घर पर दीया जलाने, आतिशबाजी करने और दिवाली मनाने का आग्रह किया गया। 

मौके पर भाजपा झारखंड के प्रदेश कार्य समिति  सदस्य अजय राय, पूर्व पार्षद अभय कुमार सिंह, बजरंग वर्मा, लालपुर मंडल उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, छोटू कुमार, राजू यादव, सुधीर गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे। 

मौके पर अजय राय ने कहा कि 500 सालों के लंबे संघर्ष के बाद पुरुषोत्तम राम का भव्य मंदिर बन कर तैयार हो गया है, जिसपर हर भारतीय गर्व का अनुभूति कर रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse