चंदन को समाज के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। रविवार की देर शाम राजगढ़िया रोड स्थित मोदी धर्मशाला में मोदी समाज के द्वारा समाज के युवा चंदन मोदी की आक्समिक मृत्यु पर शोक सभा का आयोजन किया। 

शोक सभा में  उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर भगवान से उनकी आत्मा की शांति व परिवार को दुख सहने की क्षमता प्रदान करने की कामना की। 

वहीं समाज की महिला योगी सुषमा सुमन ने कहा कि परिवार के साथ साथ समाज के लिए भी उनका इतनी कम उम्र में चला जाना अपूर्णीय क्षति है। 

वहीं प्रदीप सुमन ने कहा कि वह एक हंसमुख और मृदुभाषी व्यक्ति थे जो समाज के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। जिसकी कमी हमेशा खलती रहेगी।

बताते चलें कि मृतक की उम्र मात्र 35 वर्ष थी जो अपने पीछे दो बच्चे, पत्नी और माता पिता, भाई से भरा परिवार छोड़कर चले गये। 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाज के सुषमा सुमन, कंचनलता देवी, रीना देवी, सुमन रानी, प्रदीप सुमन, विजय मोदी, अजय मोदी, कृष्णा मोदी, प्रिंस मोदी के अलावा कई लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse