मकर संक्रांति पर नारियल लड़ाई खेल का लोगों ने लिया आनंद

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धालभूमगढ़। पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड के नरसिंहगढ़ गांव में मकर संक्रांति पर पूजा पाठ करने के बाद लोग चौक बाजार में जुटे एवं नारियल लड़ाई खेल का आनंद लिया। 

पारंपरिक रूप से नारियल लड़ाई का खेल लगभग 200 वर्ष पुराना बताया जाता है। धालभूम स्टेट के राजा शत्रुघ्न देव घवल देव ने इसे शुरू किया था। खेल में दो व्यक्ति मुर्गा लड़ाई की तर्ज पर झुक कर एक दूसरे की ओर नारियल टकराते हैं, जिसका नारियल फट जाता है वह हार स्वीकार करते हुए विजेता को फटा हुआ नारियल दे देता है।

लोग इस खेल का खूब आनंद उठाते हैं। इस साल कृष्ण चंद्र साहू और विधान मिश्रा ने लगभग 45 नारियल जीते। मौके पर लगभग 1000 नारियलों की बिक्री हुई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse