एबीएन न्यूज नेटवर्क, रांची/खूंटी। एनएच 33 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो अलग अलग सड़क हादसे में एक की मौत हो गयी, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें एक छठी क्लास का छात्र भी शामिल है।
एनएच 33 पर तमाड़ थाना क्षेत्र में हुए अलग अलग सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो हुई है और दो लोग घायल हो गये। पहली घटना रांची-टाटा मार्ग पर स्थित लोंड्रा गांव के पास हुई, जहां एक खड़े ट्रक को पीछे से बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
मृतक की पहचान लक्ष्मीकांत सिंह मुंडा के रूप में हुआ जबकि घायलों में मुकेश महतो और सागर मुंडा शामिल हैं। सूचना पर तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये रिम्स भेज दिया।
वहीं दूसरी घटना खूंटी तमाड़ रोड के तमाड़ बस स्टैंड से पहले की है, जहां रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें बाइक सवार ने टेलर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये और बाइक कई टुकड़ों में बिखर गयी।
आनन-फानन में गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए तमाड़ अस्पताल ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया। बाईक सवार घायल नाबालिग है, उसका नाम सहदेव स्वांसी है और तमाड़ के ही झटगांव का रहने वाला है और बुंडू में हरिजन स्कूल में छठी क्लास का छात्र है।
तमाड़ थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सड़क हादसे की जानकारी मिली थी। सूचना पर दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच घायलों को अस्पताल भेजवाया गया और मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रेफर करवा दिया गया। उन्होंने बताया कि बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था और ट्रक को टक्कर मार दी, जिसके कारण हादसा हुआ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse