एबीएन बिजनेस डेस्क। टिनप्लेट कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआइएल) का सोमवार 15 जनवरी 2024 से टाटा स्टील लिमिटेड में विलय हो जायेगा। विलय के बाद यह कंपनी नहीं, बल्कि टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन के रूप में काम करेगी।
विलय के साथ ही कर्मचारियों का आरएफआइडी गेटपास व इनरॉलमेंट नंबर भी बदल जायेगा। टिनप्लेट डिवीजन में कार्यरत 1488 कर्मचारियों का नया गेटपास बनेगा। इसको लेकर डिवीजनल मैनेजर (एचआरएम) शिल्पी सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
आदेश के तहत कर्मचारियों को तय समय व तारीख के बीच व्यक्तिगत रूप से नया आरएफआइडी कार्ड बनाने व इनरॉलमेंट जनरेट करने के लिए फोटोग्राफी की जायेगी। ऐसे में उन्होंने सभी विभाग के वाइस प्रेसिडेंट, महाप्रबंधक व डिवीजनल हेड को विभाग से कुछ समय के लिए कर्मचारियों को रिलीज करने को कहा है। कर्मचारियों को अपने साथ पुराना गेटपास लेकर आने को कहा गया है।
पांच दिन में कर्मचारियों को तय समय के बीच में नया गेटपास बनाने को कहा गया है। 15 से 19 जनवरी तक विभागवार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक (दोपहर डेढ़ से ढ़ाई बजे तक भोजनवकाश) के बीच सीआइजी कॉन्फ्रेंस रूम व गुरुकुल-1 में रिपोर्ट करना होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse