टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवा लाभार्थी कल्याण संघ झारखंड पंजीकृत संस्था है और पूरे भारत में इसकी उपस्थिति है। जमशेदपुर शहर और इसके आसपास रहने वाले डाक विभाग के पेंशनभोगियों के साथ-साथ केंद्रीय सरकार के अन्य विभाग से सेवानिवृत पेंशनभोगियों जिसमें अंशदायी केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत आने वाले सीजीएचएस लाभार्थियों का प्रतिनिधित्व करने वाले हजारों लोग इसके सदस्य हैं।
यह एसोसिएशन जमशेदपुर में तैनात केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों की ओर से जमशेदपुर शहर में केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवा वेलनेस सेंटर खुलवाने के लिए गत जुलाई माह में इस संघ का प्रतिनिधिमंडल मिलकर जमशेदपुर एक चिकित्सा केंद्र खोलेने हेतु माननीय सांसद विद्युतवरण महतो को एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें उनसे इस मामले को उचित मंच पर उठाने के लिए निवेदन किया था। प्रतिनिधिमंडल में गणेश प्रसाद चौधरी, संतोष कुमार मुखर्जी, पुण्यधन सेन, सोमनाथ दत्ता शामिल थे।
जमशेदपुर और आसपास के स्थानों पर सेवारत और सेवानिवृत्त केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिए कोई सीजीएचएस वेलनेस सेंटर नहीं है। केंद्रीय अनुमान से वेतन पाने वाले सभी केंद्र सरकार के सेवारत कर्मचारी, जिनमें उनके आश्रित परिवार के सदस्य समेत सेवानिवृत्त उनके आश्रित परिवार के सदस्य भी शामिल हैं, अपनी बीमारियों के इलाज के लिए पात्र हैं।
केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत सीजीएचएस सिटी क्षेत्र (स्टेशन) पर मासिक योगदान का भुगतान करके कार्यरत कर्मचारी और केंद्र सरकार के पेंशनभोगी और उनके आश्रित परिवार के सदस्य एक समय में एक वर्ष से दस वर्षों के लिए निर्धारित योगदान एक साथ भुगतान पर सीजीएचएस क्षेत्र या इसके बाहर क्षेत्रों में रहने वाले आजीवन सीजीएचएस सुविधाओं के लिए पात्र हैं।
जहां सीजीएचएस सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां पर सेवारत केंद्रीय कर्मचारी सीएस (एमए) नियम 1944 के अंतर्गत आते हैं और चिकित्सा सुविधा के पात्र होते हैं। जहां कोई सीजीएचएस सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं यथा जमशेदपुर सीजीएचएस योगदान का भुगतान करके सीजीएचएस सुविधा का लाभ पेंशनभोगी उठा सकते हैं और केवल 1000 रुपये के निश्चित चिकित्सा भत्ते को छोड़ना होता है, अन्यथा उन्हें गैर सीजीएचएस शहर के लिए चिकित्सा भत्ता 1000 रुपये का भुगतान किया जाता है।
जमशेदपुर या इसके आस पास कोलहन प्रमंडल में रहने वाले केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों ने केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना से लाभ लेने के लिए रांची में योगदान दिया है और निबंधन कराया है। उन्हे उपचार का लाभ उठाने के लिए निकटतम रांची या कोलकाता जाना होता है।
उन्हें इन दो सीजीएचएस शहरों की यात्रा करके दवाएं, रेफरल और परामर्श लेने की आवश्यकता होती है, जो जमशेदपुर से बहुत दूर हैं और निर्धारित दवाएं जो औषधालयों में उपलब्ध नहीं रहती हैं, वे दवाएं सीजीएचएस खरीद कर लाभार्थी को देने में तीन या चार दिन लगा देते हैं और अधिकृत दवा दुकानदार जिन दवाइयों की आपूर्ति नहीं करतें हैं, उनको चिकित्सा अधिकारी के अनुमति के बाद खुलेबाजार से स्वयं खरीद करनी पडती है, जिसका बिल भुगतान करने के लिए रांची कार्यालय जा कर जमा करना होता है, जिसके भुगतान में बहुत देरी होती है।
वृद्धावस्था सहित कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित पेंशनभोगियों के लिए बहुत कठिनाई पैदा करती हैं ।वे अनेक मौकों पर रांची या कोलकाता की यात्रा करने में असमर्थ होते हैं। वृद्धावस्था की कमजोरी के कारण पेंशनभोगियों के लिए यात्रा करना बोझिल होता है।
सीजीएचएस अंशदायी योजना भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय सीजीएचएस के अंतर्गत मूल्यांकन प्राक्कलन (2022-23) 21वां प्रतिवेदन (17वीं लोक सभा) की मूल्यांकन प्राक्कलन समिती ने स्वास्थ्य और पररवार कल्याण मंत्रालय सीजीएचएस के अंतर्गत विभिन्न पहलों का मूल्यांकन प्राक्कलन समिति 21वें प्रवतवेदन, जिसे लोकसभा में फरवरी 23 में प्रस्तुत किया गया था।
केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवाके नए चिकित्सा केंद्र खोलने की हुए मौजूदा मानदंडों में अधिदेशित किया। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवा के चिकित्सा केंद्र खोलने के लिए कम से कम 6000 कार्यरत कर्मचारी की जगह पर 2000 प्राथमिक कार्ड धारक होने चाहिए। नया केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवाके चिकित्सा केंद्र खोलने का खर्च समग्र केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवाके बजट से ही पूरा किया सकता है।
यह संघ सांसद महोदय श्रीमहतो जी से बहुत विनम्रतापूर्वक अनुरोध किया था कि केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों की इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को स्वास्थ्य या परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ जमशेदपुर में एक सीजीएचएस वेलनेस सेंटर खोलने का मामला जल्द से जल्द उठाया जाये। माननीय सांसद श्री महतो जी ने इस प्रसंग को 07/09/2023 को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के माननीय मंत्री डॉक्टर मंसूख मंडिवीयाजी को एक पत्र लिख कर शीघ्र केन्द्रीय चिकित्सा केंद्र का अनुरोध किया था।
जिसे मान लिया गया तथा रांची के केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवा के अतिरिक्त निदेशक को एक आदेश देकर अनुमानित सेवारत या पेंशनभोगी लाभार्थियों की संख्या, उपयुक्त भवन चयन करने का आदेश 10/01/24 को दिया है। हम संघ सांसद एवं प्रशांतों पोद्दार अध्यक्ष भाजपा सोनारी मंडल का सदा आभारी रहेंगे। यह संघ अपने संघ के महासचिव टी के दामोदरण का भी सदा आभारी रहेंगे।
यह अनिवार्य रूप से आवश्यक है कि अपर निदेशक सीजीएचएस रांची के अधीन जमशेदपुर में एक वेलनेस सेंटर खोला जाये जो स्थानीय लाभार्थियों को परामर्श और रेफरल के लिए बहुत ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदान कर सकता है। इस शहर में यह केंद्र खुलने से अनेक निजी अस्पताल इसमें सेवा दे सकते हैं। (लेखक केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवा लाभार्थी संघ के कार्यकरणी सदस्य एवं प्रभार झारखंड राज्य इकाई सह संतोष कुमार मुखर्जी समूह संचालक जमशेपुर हैं।)
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse