अघोर पथ में प्रभु श्रीराम का प्राणप्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से मनाने की तैयारी

 

  • अघोर पथ में प्रभु श्री राम जन्मभूमि प्राणप्रतिष्ठा समारोह को धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक

टीम एबीएन, रांची। अघोर पथ नागरिक मंच द्वारा धूम धाम से मनाया जायेगा। 22 जनवरी को प्रभु श्री राम जन्मभूमि प्राणप्रतिष्ठा समारोह। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

कार्यक्रम निम्नवत हैं : 

  1. 21 जनवरी को दिन के 12 बजे स्वयंसेवकों द्वारा इस दिन के महत्व की जागरूकता अभियान चलायी जायेगी। 
  2. 21 जनवरी के शाम 4 बजे से अघोर पथ की सजावट एवं अन्य जरूरी कार्य होंगे। 
  3. 22 जनवरी महोत्सव के दिन प्रातः 10 बजे श्री राम मंदिर, अघोर पथ (पालकोट हाउस के सामने) भजन कीर्तन तथा दोपहर 12.30 बजे सामूहिक आरती मे सम्मिलित होना है।
  4. दोपहर 3 बजे अघोर पथ निवाशियों के घर प्रसाद वित्रण किया जायेगा। 
  5. शाम 5.30 बजे हनुमान मंदिर तुलसी नगर मे सामूहिक आरती के पश्चात अपने अपने घर के द्वार एवं पूजन स्थल मे घी/सरसो तेल के दीप प्रज्ज्वलित किया जायेगा।
  6. शाम 7 बजे से देवी मंडप, किशोर गंज मे जागरण मे सम्मिलित होना है।

श्री राम जी के जयकारा के साथ बैठक का समापन किया गया। बैठक मे मुख्य रूप से महेंद्र शर्मा, अशोक मिश्रा, सतीश पोदार, राजेश शाहू, अशोक गुप्ता, कीर्तिमान शाहदेव संग अन्य मुहल्लेवासी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse