टीम एबीएन, लोहरदगा। गुरुकुल शांति आश्रम लोहरदगा में मकर संक्रांति पर हवन आदि का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामचंद्र जी के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम पर लोहरदगा जिला से दो लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या द्वारा भेजा गया जिसमें गुरुकुल शांति आश्रम के आचार्य शरद चंद्र आर्य एवं करपात्री सेवा सदन मसमानो के स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी जी को मिला है। दोनों को लोहरदगा जिला के विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मानित करते हुए अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने को ले विदाई दी गयी।
कार्यक्रम में लोहरदगा जिला विश्व हिंदू परिषद, बनवासी कल्याण केंद्र, पतंजलि योग समिति, आर्य वीर, आरएसएस के अलावा लोहरदगा जिला सेवा भारती द्वारा दोनों आचार्य को राम दरबार की तस्वीर एवं पुष्प माला पहनकर सम्मानित किया गया।
जिला एकल अभियान के द्वारा शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। वहीं महिलाओं ने अंग वस्त्र, पुष्प एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। मौके पर सभी ने मकर संक्रांति पर गुड़, दही, चूड़ा एवं तिलकुट खा कर त्योहार मनाया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 15 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक अपने आसपास के सभी मंदिरों को पूर्ण सफाई रखें एवं प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को अपने-अपने घरों पर एवं आसपास के मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली का उत्सव मनायें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse