टीम एबीएन, रांची। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या जी में नूतन श्रीरामलला जी प्राण प्रतिष्ठा आगामी 22 जनवरी को हो रहे कार्यक्रम के निमित्त अयोध्या जी से आया पूजित अक्षत व नूतन राम मंदिर का चित्र घर घर देकर निमंत्रित करने का आज 14वां दिन रहा।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने बताया कि हजारीबाग के प्रसिद्ध व्यवसायी नवल किशोर खंडेलवाल के द्वारा क्रमश: 40 एवं 50 फीट की ऊंचाई वाले दो महावीरी पताका श्रीअयोध्या जी में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के निमित्त बनवाया गया है, जिसे आज हजारीबाग के कुशल खंडेलवाल, रामबाबू, दीपक कुमार, संजय अग्रवाल व पवन कुमार सिंह ने रांची स्थित विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय पहुंचाया।
कार्यालय परिसर में हजारीबाग से आए रामभक्तों का स्वागत करते हुए कार्यालय स्थित दुर्गा मंदिर में विधि विधान से पूजन कर अयोध्या जी के लिए भेजा गया। इस अवसर पर डॉ बीरेंद्र साहू ने कहा हजारीबाग श्रीरामनवमी महोत्सव के लिए प्रसिद्ध है। हजारीबाग के बने महावारी पताका के लहरने से झारखंड गौरवान्वित होगा।
नवल किशोर खंडेलवाल के पुत्र कुशल खंडेलवाल ने कहा मेरे पिताजी भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हैं। भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम प्रति असीम श्रद्धा रखते हुए 500 साल के बाद भगवान श्री रामजी के अपने महल में पधारने के उपलक्ष में ध्वजारोहण करने के भाव रखते हुए दो महावीरी पताका बनाए हैं।
इस अवसर पर प्रांत संगठनमंत्री देवी सिंह, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, बजरंग दल महानगर सहसंयोजक दीपक साहू, अशोक सिंह, ज्ञान लोहरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप, झारखंड के प्रचार प्रसार प्रांत सहप्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse